मैरवा: मैरवा प्रखण्ड के सभी मतदान केंद्रों पर मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस
Mairwa, Siwan | Jan 25, 2024 मैरवा प्रखण्ड अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 112, 113, 114 सहित सभी मतदान केंद्रों पर आज गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नए मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। प्रखण्ड के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ ने मतदाताओं को शपथ दिलाया। सभी मतदाताओं ने शपथ लिया की राष्ट्र के निर्माण हेतु प्रत्येक चुनाव मे मतदान करेंगे।