आगामी राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव की तैयारियों को लेकर सांसद सी.पी. जोशी और जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में बैठक हुई। महोत्सव का आयोजन 30 अक्टूबर से 4 नवंबर तक शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत विद्यालय मैदान में होगा। देशभर से 300 से अधिक स्टॉल लगेंगे।