जलालाबाद: पूर्व में दर्ज मुकदमा वापस न लेने पर दबंगो नें ग्रामीण को नगरिया अस्पताल के सामने पीट कर तोडा हाथ
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव हार गुरैया निवासी रविंद्र पुत्र सीताराम ने बताया की करीब 15 दिन पूर्व पान की पुड़िया उधार ना देने पर दबंगों ने उनके साथ मारपीट की थी जिसका मुकदमा थाना जलालाबाद में दर्ज कराया था उसी दर्ज मुकदमे का आरोपी अखिलेश, ओमकार व क्षितिज राजीनामे का दवाव बना रहे है।राजीनामा न करने पर दबंगों ने मारपीट की।