जलालाबाद: गांव सुजावलपुर के ग्रामीणों ने बिजली, सड़क,पानी की समस्या को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन
शाहजहांपुर जनपद तहसील जलालाबाद क्षेत्र के गांव सुजावलपुर ग्रामीणों ने नई बस्ती सुजावलपुर में बिजली पानी सड़क की समस्या को लेकर ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने बताया की नई बस्ती में कई मकान बन चुके हैं।इसमें अभी तक बिजली सप्लाई की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने खंभे लगाकर बिजली सप्लाई की मांग की ग्रामीणों ने बताया कि उनके इलाके में सड़क भी नहीं बिछाई गई है।