जलालाबाद: गांव गुनारा में दबंगों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर परिजनों से की मारपीट थाने में की शिकायत
शाहजहांपुर जनपद थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव गुनारा निवासी मनफुल व उनकी पत्नी आमना ने बताया की उनके पड़ोस के वाजिद सटउ साजिद उनके घर में घुसकर उनके व बच्चों को लातघूसो से पीट दिया इससे सभी के गुम चोटें आई हैं.आरोपियों ने कहा कि यह मकान छोड़कर चले जाओ और मकान खाली करके नहीं गए तो तुम्हारा जीना मुश्किल कर देंगे। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दीं।