चौगाईं: मामा की शादी में आए दो बच्चों की बैदा गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना में मौत मामले में अब भी परिजन मुआवजे से वंचित
Chaugain, Buxar | Jun 29, 2026 मुरार थाना क्षेत्र के बैदा गांव में तीन मई की रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे को लगभग दो माह होने को है लेकिन परिजनों को न्याय और मुआवजा नहीं मिल सका है। इसको लेकर मृतक बच्चों के परिजनों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। परिजनों ने सोमवार की सुबह 11 बजे बताया कि वाहन भी बरामद नहीं हुआ है।