सहावर: कासगंज के दहेली बुजुर्ग गांव में 5 मृतकों का एक साथ अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब
बुलंदशहर सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सिढ़पुरा क्षेत्र के दहेली बुजुर्ग गांव के पांचों लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया और घरों में चूल्हे नहीं जले। अंतिम यात्रा में हजारों की भीड़ ने नम आंखों से विदाई दी।