वीरचंद पटेल मार्ग स्थित नवनिर्मित विधायक फ्लैट परिसर में एल एंड टी कंपनी के केबल में अचानक आग लग गई। तारों में आग लगते ही तेज चिंगारी निकलने लगी। पटाखें जैसे आवाजें उठने लगी। घटना के वक्त परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने चिंगारी देखी। हालात की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तुरंत वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी, समय रहते प्रशासन हरकत में आ गया।