परसवाड़ा: उकवा में UPL नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, देर रात तक छाया रहा रोमांच
उकवा के मॉयल ग्राउंड में 11 मई की देर रात्रि में UPL द्वितीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। दूधिया रोशनी में आयोजित इस प्रतियोगिता को देखने बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी देर रात तक मैदान में डटे रहे। टूर्नामेंट का शुभारंभ चौकी प्रभारी आकाश शर्मा, फुटबॉल संघ के जिला उपाध्यक्ष जेम्स बारीक, सोनपुरी सरपंच सुनील उईके, एएसआई विनोद ठाकुर, शिक्षक मदन