बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में डीएम ने लगाया जनता दरबार, 37 फरियादियों की सुनी फरियाद
कार्यालय कक्ष में DM श्रीकांत शास्त्री ने सोमवार की दोपहर 3:00 बजे जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान कुल 37 फरियादियों की फरियाद सुनी. एक-एक फरियादियों की फरियाद सुनते हुए संबंधित पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया. जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, राशन कार्ड, विद्युत, आपूर्ति आदि मामले थे.