बहराइच: धरसवां नहर पुलिया के पास थाना कोतवाली देहात पुलिस ने 5 किलो 450 ग्राम अवैध गांजा के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम ने 5 किलो 450 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में जानकारी देते हुए शनिवार को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात ने बताया कि दोनों अभियुक्त गण मोटरसाइकिल से बरामदशुदा गांजे को बलरामपुर ले जा रहे थे। जिन्हें धरसवां नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है और न्यायालय रवाना कर दिया गया है।