कौंच: नदीगांव में अवैध फैक्ट्री, भू-कब्जे और बिजली चोरी के आरोपों को लेकर समाधान दिवस कक्ष के बाहर सभासद धरने पर बैठे
Konch, Jalaun | Aug 1, 2026 कोंच में समाधान दिवस के दौरान नगर पंचायत नदीगांव के वार्ड-5 के सभासद अमित कुमार जाटव सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जा, इंटरलॉकिंग फैक्ट्री संचालन, बिजली चोरी और जांच में अनियमितता के आरोपों को लेकर शनिवार दोपहर 12 बजे समाधान दिवस कक्ष गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने एसडीएम को दिए पत्र में भू-माफियाओं, नगर पंचायत अध्यक्ष व ईओ पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।