गोरखपुर: गोरखपुर में ATS की बड़ी कार्रवाई, इलाहीबाग में सुबह से छापेमारी जारी
गोरखपुर में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,जब एटीएस और तिवारीपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाहीबाग क्षेत्र में एक मकान पर छापेमारी की।कार्रवाई सुबह से जारी है।पूरे इलाके को पुलिस ने घेर रखा है और मकान के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।मामला तिवारीपुर थाना क्षेत्र के इलाहीबाग स्थित माई डीगदही का है।फिलहाल अभी आधिकारिक बयान सामने नही आया है।