रजौली: अदलबीघा टोल चाकूबाजी कांड में दूसरी बड़ी गिरफ्तारी, रविशंकर कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Rajauli, Nawada | Jun 13, 2026 रजौली थाना क्षेत्र के अदलबीघा टोल प्लाजा के पास 17 मई को हुई चर्चित चाकूबाजी और मारपीट मामले में पुलिस ने एक और नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। रजौली थाना कांड संख्या 262/26 में नामजद अभियुक्त रविशंकर कुमार, पिता जितेंद्र यादव, निवासी मूरकट्टा, थाना हिसुआ, जिला नवादा को गिरफ्तार कर शनिवार को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया