गिरिडीह: उपायुक्त ने जनगणना-2027 के सफल संचालन के लिए DC ऑफिस से जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाई
उपायुक्त, रामनिवास यादव ने जनगणना-2027 के सफल संचालन को लेकर सोमवार को 12 बजे डीसी ऑफिस से जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा इस बार जनगणना प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी एवं डिजिटल स्वरूप दिया गया है, जिससे आम नागरिक स्वयं भी इसमें भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।