डोमचांच: डोमचांच प्रखंड सभागार में जेंडर रिसोर्स सेंटर सलाहकार समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित
डोमचांच प्रखंड सभागार में शुक्रवार को जेंडर रिसोर्स सेंटर सलाहकार समिति की त्रीमाही समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में घरेलू हिंसा, डायन बिसाही, यौन शोषण और बाल विवाह जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही चोरी-छिपे होने वाली घटनाओं पर रोकथाम और छोटी सामाजिक समस्याओं के समाधान में जेंडर रिसोर्स सेंटर की भूमिका को लेकर जोर दिया गया।