कालका: खेड़ा सीताराम कॉलोनी कालका के पास कैरी बैग से नशीला पदार्थ गांजा समेत एक व्यक्ति काबू किया।
बुधवार को पंचकूला पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस गश्त के दौरान एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी देखकर वापिस खेड़ा सीताराम की और जाने लगा तो उसके पास एक कैरी बैग था जिसकी तलाशी पुलिस द्वारा ली गई, कैरी बैग में से पत्ती नुमा बीज हल्के भूरे रंग का पदार्थ पाया गया जिससे पता लगा कि यह नशीला पदार्थ गांजा है कालका पुलिस ने नशीला पदार्थ गांजा सहित एक व्यक्ति को काबू किया।