कालका: चैत्र नवरात्रि के मौके पर हिमाचल के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजीव सहजल परिवार सहित कालका में मां के चरणों में माथा टेकने
वीरवार को कालका शहर के प्राचीन श्री काली माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि के मौके पर हिमाचल प्रदेश की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कसौली विधानसभा के पूर्व विधायक राजीव सहजल अपने परिवार सहित मां के दरबार में माथा टेकने पहुंचे। उनके साथ कालका पूर्व विधायक लतिका शर्मा भी साथ रहीं। यहां पर मंदिर के प्रांगण में हवन यज्ञ करवाया गया।