कालका: अब्दुलापुर में घरवालों को चाय देकर महिला बिना बताए घर से कही गई, मामला दर्ज
पिंजौर पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया जिसमें अब्दुल्लापुर गांव के रहने वाले एक व्यक्ति के द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि उसकी पत्नी घर वालों को चाय देने के बाद घर से बिना बताए कहीं चली गई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि हमने अपने तौर पर उसकी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है।