कालका: तीसरे नवरात्र पर माता मनसा देवी मंदिर में सुप्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल करेंगे महामाई का गुणगान
चैत्र नवरात्र मेले के दौरान श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर में प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति ने बताया कि 11 अप्रैल को तीसरे नवरात्र के अवसर पर रात 8 बजे से 10 बजे तक सुप्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।