कालका: शिव शक्ति कॉलोनी पिंजोर में अज्ञात चोरों ने दिया घर में चोरी की वारदात को अंजाम, ज्वैलरी व कैश चोरी
शिव शक्ति कॉलोनी पिंजोर में घर में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला आज सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में सुधीर ने बताया है कि अज्ञात चोरों के द्वारा घर से सोने चांदी के गहने और कैश चोरी किया गया हैं। सुधीर ने बताया की घर से 1मंगल सूत्र, अंगूठी, 4 कोके सोने के और 4 पंजेब चांदी, 7 चांदी के सिक्के, 1500 कैश चोरी किया गया हैं।