छोटीसादड़ी: 32 लाख की पुलिया दो महीने में फिर टूटी, तीसरी बार निर्माण के बाद पहली बारिश में बह गई, गुणवत्ता पर उठे सवाल
छोटीसादड़ी। प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी क्षेत्र के बरखेड़ा-रंभावली मार्ग पर 32 लाख रुपये की लागत से निर्मित पुलिया पहली ही बारिश में फिर क्षतिग्रस्त हो गई। खास बात यह है कि यह पुलिया तीसरी बार निर्माण के बाद भी बारिश का सामना नहीं कर सकी, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता और तकनीकी मानकों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार इससे पहले भी इसी स्