बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित की गई विशेष कार्यशाला
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय स्थित महिला महाविद्यालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में "Accelerate Action : Empowering Women & Girls For Equality." विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिलाओं के अधिकारों, समानता और सशक्तिकरण को गति देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।