वाराणसी पहुंची शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी ने परीक्षा कंट्रोल सेंटर क्वींस कालेज का किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् की बोर्ड परीक्षाओं के बीच प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी वाराणसी पहुंची। शुक्रवार को उन्होंने वाराणसी के परीक्षा कंट्रोल सेंटर क्वींस कालेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों का भी निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को परखा।