जूना अखाड़ा के नागा शोभायात्रा के रूप में कामाख्या से आई गौरा की हल्दी लेकर पहुंचे टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास
वाराणसी। ‘ टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास पर गौरा के गौने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को गौरा की हल्दी की रस्म मंगलगीतों से काशी विश्वनाथ मंदिर का महंत आवास गुंजायमान रहा। गौरा के गौना से जुड़ी लोकपरंपरा का निर्वाह इस बार जूना अखाड़ा के नागा साधुओं द्वारा किया गया।