बकानी: नरसिंह मंदिर से चोरी हुए चांदी के मुकुट-छत्र सहित 370 ग्राम चांदी और 2 हजार रुपए बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
नरसिंह मंदिर से चोरी चांदी के मुकुट-छत्र सहित 370 ग्राम चांदी और 2 हजार रुपए बरामद एक आरोपी गिरफ्तार बकानी। थाना बकानी पुलिस ने करलागांव स्थित नरसिंह मंदिर में करीब पौने तीन साल पहले हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी रतनलाल तंवर (26) निवासी खेरेन्दा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद किया है।