तेलंगाना के हैदराबाद में हाफ़िज़पेट रेलवे स्टेशन के पास आदित्यनगर में होमगार्ड के एक जवान ने पहले महिला को लाठियों से पीटा फिर बालों से पकड़ कर घसीटता हुआ स्टेशन की ओर ले गया। होमगार्ड की इस हरकत ने महकमे को शर्मसार किया है । वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी तीखी आलोचना हो रही है। हांलाकि दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार इस होमगार्ड के जवान को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#hydrabad #telqngana #police