सांगोद: हिंगी भीमराव अंबेडकर बालिका छात्रावास में बालिका को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, छात्रों ने की कार्रवाई की मांग
Sangod, Kota | Apr 5, 2025 सांगोद उपखंड के हींगी में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित डॉ. भीमराव अंबेडकर बालिका आवासीय स्कूल में पढ़ रही बालिकाओं से स्कूल के प्राचार्य द्वारा मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो शनिवार शाम 5 बजे को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें बालिकाओं ने स्कूल के प्राचार्य पर मारपीट करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए है।