सांगोद: बपावर कलां पुलिस ने मोटरसाइकिल गिरोह का किया खुलासा, 5 मोटरसाइकिल सहित 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sangod, Kota | Apr 3, 2025 जिले की बपावर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन पर मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बपावर कलां थानाधिकारी अभय सिंह ने गुरुवार शाम 5 बजे बताया कि पुलिस बाइक चोरी के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था उनसे पूछताछ में थाना इलाके में 5 मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया इनकी निशानदेही पर 5 मोटरसाइकिल बरामद की है।