सांगोद: सांगोद कस्बे की कृषि उपज मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद का शुभारंभ प्रधान ने पूजा अर्चना कर किया
Sangod, Kota | Apr 2, 2025 जिले के सांगोद कस्बे में यहां गेहूं की सरकारी खरीद के लिए गौण कृषि उपजमंडी में संचालित खरीद केन्द्र में तीन सप्ताह के इंतजार के बाद समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद का श्रीगणेश बुधवार सुबह 10 बजे हुआ। गेहूं की उपज की आवक के बाद मंडी परिसर में गेहूं की तुलाई शुरू की गई। इससे पहले प्रधान जयवीर सिंह ने तोल कांटों की पूजा अर्चना कर खरीद का शुभारंभ करवाया।