सुपौल: सुपौल के ऐतिहासिक गांधी मैदान में डांडिया की धूम, गीतों पर जमकर थिरकीं महिलाएं और बच्चे
Supaul, Supaul | Oct 20, 2026 दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर सुपौल नगर परिषद स्थित ऐतिहासिक गांधी मैदान में दो दिवसीय डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने डांडिया गीतों की धुन पर जमकर नृत्य किया। पूरे मैदान में उत्सव और उमंग का माहौल देखने को मिला।