गुरुवार को सुबह 11:40 बजे सिमडेगा समाहरणालय में उपायुक्त कंचन सिंह ने जनता दरबार आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। प्रधानमंत्री आवास योजना में बाधा, खोया प्रमाण पत्र, सहायक आचार्य नियुक्ति में नाम त्रुटि, बीएलओ बदलने तथा बारिश से घर गिरने जैसे मामलों पर अधिकारियों को जांच कर जल्द समाधान का निर्देश दिया।