गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का बनेगा हिस्सा कोरिया जिला, 14 जून को ऑनलाइन योग सत्र में अधिकतम सहभागिता का लक्ष्य , पंजीयन के लिए टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर करे मिस्ड कॉल।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के तहत इस वर्ष 'स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग' थीम के साथ देशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार 14 जून 2026 को प्रातः 6:15 बजे से 7:35 बजे तक ऑनलाइन योग सत्र के माध्यम से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा।
पंजीयन के लिए इच्छुक प्रतिभागियों को टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देना होगा। मिस्ड कॉल के बाद व्हाट्सएप पर प्राप्त लिंक के माध्यम से पंजीयन कर ऑनलाइन योग सत्र में शामिल हुआ जा सकेगा। प्रशासन का लक्ष्य जिले के अधिकतम मोबाइल नंबरों से पंजीयन कराकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रयास में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh
#worldrecord #KoreaDistrict #अन्तर्राष्ट्रीय_योग_दिवस #Chhattishgarh
Korea, Chhattisgarh | Jun 13, 2026