थाना हैदराबाद क्षेत्र की इमलिया गांव निवासी अमरीश कुमार पुत्र अयोध्या प्रसाद जो की खेत पर गन्ने की पत्ती बांधने गए हुए थे। इस बीच उन पर बाघ ने हमला कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना हैदराबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर खीरी भेजा है। वहीं मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।