भभुआ: भभुआ थाना की पुलिस ने अलग-अलग जगहों से मारपीट के मामले में 2 और शराब सेवन के मामले में 1 को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Jul 1, 2025 भभुआ थाना की पुलिस ने अलग-अलग जगहों से मारपीट में दो व शराब सेवन के मामले में एक को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को 2 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मारपीट में थाना क्षेत्र के गोराईपुर गांव निवासी ललिता बिंद व उनका पुत्र विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया। वही शराब सेवन के मामले में नौवाझोटी गांव से गोफा बिंद के पुत्र फूलन बिंद को गिरफ्तार किया गया।