हरदोई: अदीबा कौसर ने अपने पति असलम कमाल निवासी निजामपुर व उनके परिजनों पर एफआईआर वापस लेने का दबाब बनाने का आरोप लगाया
Hardoi, Hardoi | Jun 1, 2024 फतेहपुर रैती थाना रामचंद्र मिशन शाहजहांपुर की रहने वाली अदीबा कौसर ने अपने पति असलम कमल निवासी निजामपुर पिहानी व उनके अन्य परिजनों पर लिखाई गई एफआईआर वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाकर शिकायती पत्र एसपी को देकर पूरे मामले में कार्यवाही किए जाने की मांग की है।अदीबा कौसर का आरोप है कि दुकान का सामान व अतिरिक्त दहेज मांग रहे थे और प्रताड़ित किया करते थे।