हरदोई: कबीरपुर निवासी खुशीराम ने गांव के रामेश्वर, संतराम,और प्रताप पर जमीन कब्जा करने का लगाया आरोप,जिलाधिकारी से की शिकायत
Hardoi, Hardoi | Jun 1, 2024 हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र के निवासी खुशीराम पुत्र गुमानी ने जिला अधिकारी को एक शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि उसकी जमीन पर उसके यह गांव के रिश्तेदार रामेश्वर संतराम और प्रताप जबरदस्ती कब्जा कर रहे हैं और मना करने पर मारपीट करते हैं। खुशीराम ने बताया कि गांव में जो पक्की नाली बनी थी वह भी इन लोगों के द्वारा बंद कर दी गई।