अनूपपुर: CSR के नाम पर दिखावा? जिला अस्पताल में पहले से थीं व्हीलचेयर, अब पुराने सिस्टम पर नई पैकिंग
अनूपपुर। जिला अस्पताल में 25 व्हीलचेयर और 25 स्ट्रेचर उपलब्ध कराने को प्रशासन और मोजर बेयर पावर कंपनी बड़ी उपलब्धि बता रहे हैं, लेकिन अस्पताल में पहले से ही ऐसे संसाधन मौजूद होने से इस पहल पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि अस्पताल आज भी डॉक्टरों की कमी, दवाइयों के अभाव और बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं से जूझ रहा है।