किसान महाकुंभ में हरिद्वार में गंगा घाट पर फिल्मी गीतों पर लगे ठुमके, वीडियो वायरल, उठे सवाल
हर की पौड़ी के सामने स्थित वीआईपी घाट पर आयोजित भारतीय किसान यूनियन (अनाज क्रांति) के किसान महाकुंभ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में महिला कलाकार फिल्मी गीतों पर प्रस्तुति देती दिखाई दे रही हैं। वहीं, कुछ लोग मंच पर नोट उड़ाते हुए भी नजर आ रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद आयोजन की प्रकृति और मंच की गरिमा को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और इस मामले में आयोजकों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
किसान महाकुंभ में हरिद्वार में गंगा घाट पर फिल्मी गीतों पर लगे ठुमके, वीडियो वायरल, उठे सवाल
#Haridwar #HarKiPauri #KisanMahakumbh #BKU #Uttarakhand #ViralVideo #BreakingNews #PahadSamachar
Dehradun, Dehradun | Jul 4, 2026