टिहरा सुजानपुर: कैप्टन राणा ने भटेड में सीधी सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, 'विधायक आपके द्वार' कार्यक्रम में ग्रामीणों ने जताई कई मांगें
सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह राणा ने 'विधायक आपके द्वार' कार्यक्रम में सीधे ग्रामीणों की बिजली, पानी और सड़क जैसी समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जनता से संवाद का जरिया है और समस्याओं के समाधान के लिए विभागों के साथ समन्वय किया जाएगा। ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए अपनी मांगें भी रखीं।