महागामा: डीडी प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में मेधावी छात्राओं को प्रबंधन समिति ने किया सम्मानित
Mahagama, Godda | Apr 26, 2026 महागामा के बीडी प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को मेडल प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की छात्रा रितु कुमारी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया उन्होंने जिले के टॉप 10 मेधावियों की सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया है।