कानपुर: डीसीपी ट्रैफिक ने ग्रीनपार्क स्टेडियम के पास यातायात व्यवस्था को लेकर विभिन्न मार्गों का किया निरीक्षण
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में 27 सितंबर को इंडिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जाना है। डीसीपी ट्रैफिक ने ग्रीनपार्क स्टेडियम के आसपास और अन्य स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, पार्किंग प्लान इत्यादि के संबंध में पुलिस अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए.