Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Pm
Uttarpradesh
Haryana

*जिला भिवानी में तैनात पांच पुलिस कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।* जिला कल्याण निरीक्षक नफे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज जिला भिवानी में कार्यरत पांच पुलिस कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मचारियों में निरीक्षक अशोक कुमार, जिन्होंने पुलिस विभाग को 36 वर्ष की सेवाएं दीं, निरीक्षक ओमपाल, जिन्होंने 36 वर्ष की सेवाएं दीं, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार, जिन्होंने 37 वर्ष की सेवाएं दीं, उपनिरीक्षक तेलू राम, जिन्होंने 33 वर्ष की सेवाएं दीं तथा उप निरीक्षक जोगिंदर सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान डीएसपी क्राइम श्री अनूप कुमार ने सेवानिवृत्त हो रहे सभी कर्मचारियों को फूलमाला पहनाकर, पगड़ी पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कर्मचारियों ने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान पूरी लगन, मेहनत, निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ पुलिस विभाग की सेवा की है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति केवल सरकारी सेवा का समापन है, जबकि समाज एवं विभाग के प्रति उनका अनुभव और योगदान सदैव प्रेरणादायक रहेगा। डीएसपी क्राइम श्री अनूप कुमार ने कहा कि पुलिस विभाग अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कल्याण एवं आवश्यक सहयोग के लिए भविष्य में भी सदैव तत्पर रहेगा। इस अवसर पर जिला पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ तथा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों के परिवारजन उपस्थित रहे। पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।

Bhiwani, Bhiwani | Jul 30, 2026

MORE NEWS

जिला भिवानी में तैनात पांच पुलिस कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

जिला कल्याण निरीक्षक नफे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज जिला भिवानी में कार्यरत पांच पुलिस कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मचारियों में निरीक्षक अशोक कुमार, जिन्होंने पुलिस विभाग को 36 वर्ष की सेवाएं दीं, निरीक्षक ओमपाल, जिन्होंने 36 वर्ष की सेवाएं दीं, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार, जिन्होंने 37 वर्ष की सेवाएं दीं, उपनिरीक्षक तेलू राम, जिन्होंने 33 वर्ष की सेवाएं दीं तथा उप निरीक्षक जोगिंदर सिंह शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान डीएसपी क्राइम अनूप कुमार ने सेवानिवृत्त हो रहे सभी कर्मचारियों को फूलमाला पहनाकर, पगड़ी पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कर्मचारियों ने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान पूरी लगन, मेहनत, निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ पुलिस विभाग की सेवा की है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति केवल सरकारी सेवा का समापन है, जबकि समाज एवं विभाग के प्रति उनका अनुभव और योगदान सदैव प्रेरणादायक रहेगा।

डीएसपी क्राइम अनूप कुमार ने कहा कि पुलिस विभाग अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कल्याण एवं आवश्यक सहयोग के लिए भविष्य में भी सदैव तत्पर रहेगा।
इस अवसर पर जिला पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ तथा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों के परिवारजन उपस्थित रहे।
पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।

जिला भिवानी में तैनात पांच पुलिस कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिला कल्याण निरीक्षक नफे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज जिला भिवानी में कार्यरत पांच पुलिस कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मचारियों में निरीक्षक अशोक कुमार, जिन्होंने पुलिस विभाग को 36 वर्ष की सेवाएं दीं, निरीक्षक ओमपाल, जिन्होंने 36 वर्ष की सेवाएं दीं, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार, जिन्होंने 37 वर्ष की सेवाएं दीं, उपनिरीक्षक तेलू राम, जिन्होंने 33 वर्ष की सेवाएं दीं तथा उप निरीक्षक जोगिंदर सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान डीएसपी क्राइम अनूप कुमार ने सेवानिवृत्त हो रहे सभी कर्मचारियों को फूलमाला पहनाकर, पगड़ी पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कर्मचारियों ने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान पूरी लगन, मेहनत, निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ पुलिस विभाग की सेवा की है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति केवल सरकारी सेवा का समापन है, जबकि समाज एवं विभाग के प्रति उनका अनुभव और योगदान सदैव प्रेरणादायक रहेगा। डीएसपी क्राइम अनूप कुमार ने कहा कि पुलिस विभाग अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कल्याण एवं आवश्यक सहयोग के लिए भविष्य में भी सदैव तत्पर रहेगा। इस अवसर पर जिला पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ तथा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों के परिवारजन उपस्थित रहे। पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।

Bhiwani, Bhiwani | Jul 30, 2026

*जिला अनुसंधान इकाई ने नेक्सा एवरग्रीन धोलेरा के माध्यम से रुपये दोगुने करने का झांसा देकर ₹ 15 लाख 60 हजार की धोखाधड़ी करने के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।*

*गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध हरियाणा, राजस्थान व मध्य प्रदेश में भी धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज।*

*आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया, रिमांड अवधि पूर्ण होने पर भेजा गया जिला कारागार।*

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा आम नागरिकों से धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए उनकी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला अनुसंधान इकाई, भिवानी ने नेक्सा एवरग्रीन धोलेरा कंपनी के माध्यम से रुपये दोगुने करने का झांसा देकर ₹ 15,60,000 की धोखाधड़ी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पवन कुमार  निवासी वार्ड नंबर-9, गांव चांग ने शिकायत दी थी कि नेक्सा एवरग्रीन धोलेरा तथा उससे जुड़ी अन्य कंपनियों के संचालकों ने गूगल मीट, सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से लोगों को अपनी कंपनी में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। आरोपियों ने गुजरात के धोलेरा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में निवेश का झांसा देते हुए मात्र 14 माह में निवेश की राशि दोगुनी करने तथा प्रत्येक माह 03 प्रतिशत रिटर्न देने का लालच दिया। शिकायतकर्ता ने एचडीएफसी बैंक, भिवानी के माध्यम से कंपनी में ₹ 15,60,000 का निवेश किया, लेकिन उसे केवल ₹ 91,657 ही वापस मिले। इसके बाद किस्तें बंद कर दी गईं और आरोपियों ने शिकायतकर्ता सहित अन्य लोगों के साथ धोखाधड़ी कर राशि हड़प ली। इस संबंध में थाना सदर भिवानी में अभियोग संख्या 116 दिनांक 12.03.2024 धारा 406, 420 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था।

 दिनांक 27.07. 2026 को मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए जिला अनुसंधान इकाई के एएसआई सुरेंद्र ने माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट के माध्यम से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

*गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उपेंद्र कुमार पुत्र त्रिलोकचंद तथा सुभाष चंद्र पुत्र नेमीचंद, निवासी पनलावा, तहसील लक्ष्मणगढ़, जिला सीकर (राजस्थान) के रूप में हुई है।*

गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपियों के विरुद्ध हरियाणा, राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में भी धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। वहीं इस अभियोग में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत है तथा उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

रिमांड अवधि पूर्ण होने के उपरांत आज आरोपियों को पुनः माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उन्हें जिला कारागार, भिवानी भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता
जिला पुलिस भिवानी।।

*जिला अनुसंधान इकाई ने नेक्सा एवरग्रीन धोलेरा के माध्यम से रुपये दोगुने करने का झांसा देकर ₹ 15 लाख 60 हजार की धोखाधड़ी करने के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।* *गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध हरियाणा, राजस्थान व मध्य प्रदेश में भी धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज।* *आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया, रिमांड अवधि पूर्ण होने पर भेजा गया जिला कारागार।* पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा आम नागरिकों से धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए उनकी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला अनुसंधान इकाई, भिवानी ने नेक्सा एवरग्रीन धोलेरा कंपनी के माध्यम से रुपये दोगुने करने का झांसा देकर ₹ 15,60,000 की धोखाधड़ी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पवन कुमार निवासी वार्ड नंबर-9, गांव चांग ने शिकायत दी थी कि नेक्सा एवरग्रीन धोलेरा तथा उससे जुड़ी अन्य कंपनियों के संचालकों ने गूगल मीट, सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से लोगों को अपनी कंपनी में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। आरोपियों ने गुजरात के धोलेरा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में निवेश का झांसा देते हुए मात्र 14 माह में निवेश की राशि दोगुनी करने तथा प्रत्येक माह 03 प्रतिशत रिटर्न देने का लालच दिया। शिकायतकर्ता ने एचडीएफसी बैंक, भिवानी के माध्यम से कंपनी में ₹ 15,60,000 का निवेश किया, लेकिन उसे केवल ₹ 91,657 ही वापस मिले। इसके बाद किस्तें बंद कर दी गईं और आरोपियों ने शिकायतकर्ता सहित अन्य लोगों के साथ धोखाधड़ी कर राशि हड़प ली। इस संबंध में थाना सदर भिवानी में अभियोग संख्या 116 दिनांक 12.03.2024 धारा 406, 420 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था। दिनांक 27.07. 2026 को मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए जिला अनुसंधान इकाई के एएसआई सुरेंद्र ने माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट के माध्यम से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। *गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उपेंद्र कुमार पुत्र त्रिलोकचंद तथा सुभाष चंद्र पुत्र नेमीचंद, निवासी पनलावा, तहसील लक्ष्मणगढ़, जिला सीकर (राजस्थान) के रूप में हुई है।* गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपियों के विरुद्ध हरियाणा, राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में भी धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। वहीं इस अभियोग में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत है तथा उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। रिमांड अवधि पूर्ण होने के उपरांत आज आरोपियों को पुनः माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उन्हें जिला कारागार, भिवानी भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता जिला पुलिस भिवानी।।

Bhiwani, Bhiwani | Jul 30, 2026

Bhiwani, Bhiwani | Jul 30, 2026