विदिशा: हाईवे बाईपास पर कमला सिटी के सामने ट्रक ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, एक युवक की मौके पर मौत, दो अन्य घायल, कराया पीएम
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे बाईपास कमला सिटी कॉलोनी के सामने बाइक को टक्कर मार दी, बाईक पर तीन युवक दिनेश अहिरवार, सुखराम अहिरवार और प्रताप अहिरवार सवार थे, जो मिर्जापुर की ओर से चिडोरिया गांव जा रहे थे, ट्रक की टक्कर के बाद बाइक सवार दिनेश अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई। सुखराम और प्रताप सिंह घायल हो गए उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।