Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बारिश
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
क्राइम
Biharfloods
Chhattisgarh
Uttarpradesh
vimalsharma6785
उन्नाव बीजेपी सदर विधायक पंकज गुप्ता के द्वारा उन्नाव के निराला प्रेक्षागृह में हैप्पी रक्षाबंधन कार्यक्रम का किया गया आयोजन दुर्दशा आई महिलाएं और बहनों से अपने कलाइयों पर बनवा रखी
Unnao, Unnao
| Sep 3, 2026
MORE NEWS
उन्नाव थाना सदर कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता चोरी के सामान के साथ दो वांछित आरोपी चोरों को किया गिरफ्तार भेजा जेल,चोरों के कब्जे से लैपटॉप और 8000 रुपए नगद बरामद किया गया
Unnao, Unnao | Sep 3, 2026
उन्नाव थाना अजगैन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार भेजा गया जेल
Unnao, Unnao | Sep 3, 2026
उन्नाव के शुक्लागंज कानपुर नवीन गंगापुल की बारिश के कारण उखड़ी सड़क दिखने लगी सरिया,PWD विभाग के एई ने दी पूरी जानकारी
Unnao, Unnao | Sep 3, 2026
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | उन्नाव 🚨 शिक्षण संस्थान में चोरी का खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार लैपटॉप, चार्जर, चेक और 8,000 रुपये नकद बरामद उन्नाव। थाना कोतवाली सदर पुलिस ने शिक्षण संस्थान में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी का लैपटॉप, चार्जर, एक चेक तथा 8,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। 6 जून को दर्ज हुआ था मुकदमा मामले में वादी उदयकान्त वाजपेयी, निवासी मोहारी बाग, सिविल लाइन, उन्नाव ने 6 जून 2026 को थाना कोतवाली सदर में तहरीर दी थी। आरोप था कि अज्ञात चोरों ने उनके शिक्षण संस्थान के गेट का ताला तोड़कर कैमरे, डीवीआर, नकदी, कागजात, एटीएम, ओप्पो कंपनी का मोबाइल, लैपटॉप और चार्जर चोरी कर लिए थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 332/2026, धार
Unnao, Unnao | Sep 3, 2026
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | उन्नाव 🚨 नशीला पदार्थ पिलाने का आरोप, 15 दिन से मानसिक रूप से परेशान युवक का इलाज जारी उन्नाव। थाना अचलगंज क्षेत्र के ग्राम रहा हार निवासी प्यारे लाल साहू, पुत्र संतोष साहू, के संबंध में परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों के अनुसार, संतोष कुमार की पत्नी ज्योति और सास शुक्लागंज स्थित झंडा चौराहा, पुनी रोड पर रहती थीं। बताया गया कि संतोष कुमार काफी दिनों से बाहर रह रहे थे। घर लौटने के दौरान उनकी पत्नी ने फोन पर बातचीत की और इसके बाद उन्हें अपने साथ रहने के लिए बुलाया। परिजनों का आरोप है कि घर पहुंचने पर पत्नी और सास सहित तीन लोगों ने उन्हें जबरन नशीला पदार्थ पिला दिया। परिजनों के अनुसार, इस घटना के बाद से संतोष कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह काफी परेशान हैं और अपने होश-हवास में नहीं हैं। लगभग 15 दिनों से उनका कई जिला अस्पतालों में इलाज कराया जा रहा है, लेकिन अभी तक उन्हें अपेक्षित राहत नहीं मिली है। परिजनों का कहना है कि बेटे की हालत को लेकर परिवार चिंतित है। उन्होंने शुक्लागंज थाना पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की है। न्यूज़ इंडिया 24 से जिला संवाददाता ध्रुव लाल साहू की रिपोर्ट।
Unnao, Unnao | Sep 3, 2026
उन्नाव में शक्ति वंदन रक्षा महोत्सव, एक हजार से ज्यादा महिलाओं ने लिया हिस्सा, महिला सम्मान, विधायक हुए मिल एंकर - खबर उन्नाव से है जहां निराला प्रेक्षागृह में गुरुवार दोपहर शक्ति वंदन रक्षा महोत्सव का आयोजन किया गया। सदर विधायक पंकज गुप्ता की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एक हजार से अधिक महिलाओं ने सहभागिता की। बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी से प्रेक्षागृह परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। कार्यक्रम में महिला सम्मान, सुरक्षा और नारी शक्ति को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। बता दे कि कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, विमल द्विवेदी समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी परेशानी की स्थिति में संबंधित विभाग या पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई। शक्ति वंदन रक्षा महोत्सव में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिला अब केवल परिवार की जिम्मेदारी तक सीमित नहीं है। शिक्षा, रोजगार, राजनीति, प्रशासन और सामाजिक क्षेत्र में भी महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्हें आगे बढ़ने के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में एक हजार से अधिक महिलाओं के पहुंचने का दावा किया गया। सुबह से ही महिलाओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर तक प्रेक्षागृह में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। आयोजकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रवेश, बैठने और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। महिलाओं की बड़ी संख्या को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। पुलिसकर्मियों के साथ आयोजकों के कार्यकर्ताओं को भी अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। प्रवेश द्वार और प्रेक्षागृह परिसर में निगरानी रखी गई। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। आयोजन के जरिए महिला सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण का संदेश देने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने भी महिला सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। समापन पर आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल हुईं महिलाओं और अतिथियों का आभार जताया। बाइट - पंकज गुप्ता सदर विधायक, उन्नाव
Unnao, Unnao | Sep 3, 2026
उन्नाव के नेवरना गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय का DIOS सुनील दत्त ने किया औचक निरीक्षण,विद्यालय में लटका मिला ताला नहीं मिले शिक्षक DIOS सुनील दत्त ने छात्रों की बातचीत....छात्रों ने कहा सर ने दी थी चाबी जल्दी आकर स्कूल खोल देना
Unnao, Unnao | Sep 3, 2026
उन्नाव के निराला प्रेक्षागृह में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने हैप्पी रक्षा बंधन कार्यक्रम का किया आयोजन, बहनों ने विधायक को बांधी राखी
Unnao, Unnao | Sep 3, 2026