उन्नाव में शक्ति वंदन रक्षा महोत्सव, एक हजार से ज्यादा महिलाओं ने लिया हिस्सा, महिला सम्मान, विधायक हुए मिल
एंकर - खबर उन्नाव से है जहां निराला प्रेक्षागृह में गुरुवार दोपहर शक्ति वंदन रक्षा महोत्सव का आयोजन किया गया। सदर विधायक पंकज गुप्ता की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एक हजार से अधिक महिलाओं ने सहभागिता की। बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी से प्रेक्षागृह परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। कार्यक्रम में महिला सम्मान, सुरक्षा और नारी शक्ति को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।
बता दे कि कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, विमल द्विवेदी समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी परेशानी की स्थिति में संबंधित विभाग या पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई। शक्ति वंदन रक्षा महोत्सव में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिला अब केवल परिवार की जिम्मेदारी तक सीमित नहीं है। शिक्षा, रोजगार, राजनीति, प्रशासन और सामाजिक क्षेत्र में भी महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्हें आगे बढ़ने के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में एक हजार से अधिक महिलाओं के पहुंचने का दावा किया गया। सुबह से ही महिलाओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर तक प्रेक्षागृह में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। आयोजकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रवेश, बैठने और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। महिलाओं की बड़ी संख्या को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। पुलिसकर्मियों के साथ आयोजकों के कार्यकर्ताओं को भी अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। प्रवेश द्वार और प्रेक्षागृह परिसर में निगरानी रखी गई। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। आयोजन के जरिए महिला सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण का संदेश देने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने भी महिला सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। समापन पर आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल हुईं महिलाओं और अतिथियों का आभार जताया।
बाइट - पंकज गुप्ता सदर विधायक, उन्नाव
Unnao, Unnao | Sep 3, 2026