भीलवाड़ा: 16 अप्रैल को सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
भीलवाड़ा। AVVNL के सहायक अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 केवी सुविधि फीडर से जुड़े क्षेत्रों में आवश्यक कार्य के चलते 16 अप्रैल को विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान सुविधि रेयान, एस नंदन, पपली इंडस्ट्री, रंजन फैब्रिक्स एवं भीलवाड़ा टैक्स पार्क से संबंधित क्षेत्रों में सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।