हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में लॉरेंस गैंग के तीन शूटर विदेशी पिस्टल, तीन मैगजीन और 40 कारतूस सहित गिरफ्तार, ASP अरविंद बोले- पुणे में फायरिंग
हनुमानगढ़ में लॉरेंस गैंग के तीन शूटरों को पुलिस ने 50 करोड रुपए की रंगदारी व पुणे में फायरिंग मामले में गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से तीन विदेशी पिस्टल तीन मैगजीन और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। एसपी अरविंद ने जानकारी देते हुए बताया कि तकनीकी और खुफिया इनपुट से पता चला कि आरोपी हनुमानगढ़ में है।