साइबर हेल्प डेस्क, कोतवाली खलीलाबाद ने सिर्फ छह घंटे में तकनीकी गलती से गलत खाते में ट्रांसफर हुई 21,000 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई। पुलिस ने साइबर सुरक्षा के लिए आम जनता से सतर्क रहने और हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।