मरवाही: जनगणना 2027 के लिए जीपीएम में जिला स्तरीय फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की तैयारियों के तहत जिला स्तरीय फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने बुधवार सुबह 11 बजे बताया कि जीपीएम के एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना के सभा कक्ष में आयोजित प्रशिक्षण में कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने जनगणना में संलग्न सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियो